LifeDb home LifeDb
News

अफीम की खेती करने वाले मेहनतकश पूजनीय किसानों के लिए खुशखबरी..रुके हुए लाइसेंस फिर से जारी करवाने का सुनहरा मौका..

By Mani 2 min read

अफीम की खेती करने वाले मेहनतकश पूजनीय किसानों के लिए खुशखबरी..रुके हुए लाइसेंस फिर से जारी करवाने का सुनहरा मौका..



समस्त अफीम कृषको एवं जनसाधारण को सूचित किया जाता है कि वैसे सभी अफीम कृषक जिन्हें फसल वर्ष 1995-96 से फसल वर्ष 2023-24 तक किसी भी फसल वर्ष में अफीम लायसेंस जारी किया गया हो एवं बाद के वर्षों में किसी भी कारण से अफीम लायसेंस रुक गया हो ऐसे सभी अफीम कृषकों के लिए सम्बंधित जिला अफीम अधिकारी द्वारा दो चरणों में यथा प्रथम चरण 21/07/2025 से 24/07/2025 एवं द्वितीय चरण दिनांक 04/08/2025 से 08/08/2025 तक स्पेशल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है स्पेशल कैम्प के स्थान एवं तिथि की जानकारी सम्बंधित जिला अफीम अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि वे सभी अफीम कृषक जो पूर्व के वर्षों में अफीम नीति के किसी भी पैरा में पात्र थे व किसी भी कारण से अफीम लायसेंस प्राप्त करने से वंचित रह गए हो वे विभाग द्वारा आयोजित स्पेशल कैम्प मे उपस्थित होकर लायसेंस के नामान्तरण के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर सकते है और विभागीय रिकॉर्ड में नाम एवं अन्य सूक्ष्म त्रुटियों में सुधार करवा सकते है..

👇

उप नारकोटिक्स आयुक्त नीमच...

You may also like: इंदौर रोड पर जाम

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.